अपराध

जम्मू-कश्मीर में 2 पुलिस जवान लापता:दोनों के मोबाइल भी बंद, आर्मी पेट्रोलिंग टीम के साथ थे; इलाके में फायरिंग भी सुनी गई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जम्मू-कश्मीर में 2 पुलिस जवान लापता:दोनों के मोबाइल भी बंद, आर्मी पेट्रोलिंग टीम के साथ थे; इलाके में फायरिंग भी सुनी गई

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बुधवार दोपहर से 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) लापता हैं। दोनों किश्तवाड़ के दूरदराज इलाके दच्छन-मरवाह में आर्मी पेट्रोलिंग टीम के साथ थे। सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि दोनों ढेरना पोस्ट की ओर जा रहे थे। लापता होने से पहले उनके मोबाइल भी चालू थे, लेकिन बाद में स्विच ऑफ हो गए।

वहीं, जब यह घटना हुई ठीक उसी समय इलाके में फायरिंग भी सुनी गई। घटना के बाद से पुलिस और सुरक्षाबलों ने दोनों SPO की तलाश के लिए जॉइंट ऑपरेशन चलाया है। SPO जब लापता हुए, उसी समय एयरटेल नेटवर्क बाधित हुआ दोनों SPO के लापता होने के दौरान इसी इलाके में एयरटेल नेटवर्क सेवाएं बाधित होने की जानकारी भी सामने आई है।

एयरटेल कंपनी ने इसी साल 10 मार्च को मरवाह इलाके में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। अक्टूबर में लापता SPO का शव मिला था 15 अक्टूबर 2026 को SPO बशीर अहमद किश्तवाड़ के त्रिगाम स्थित पुलिस पिकेट से सर्विस राइफल के साथ लापता हुए थे। अगले दिन 16 अक्टूबर को उनका शव त्रिगाम के जंगल में एक नाले के पास गड्ढे में दबा मिला।

19 अक्टूबर को पुलिस ने इस हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ----------- ये खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल:घटना का CCTV फुटेज आया जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने CRPF के अखरान कैंप में नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी।

आतंकी हमले का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हमलावर 15 सेकेंड के अंदर करीब 30 राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) लापता हो गए हैं, जबकि वे आर्मी पेट्रोलिंग टीम के साथ दच्छन‑मरवाह के दूरदराज इलाके में थे। यह घटना उसी समय हुई जब क्षेत्र में फायरिंग भी सुनी गई, और दोनों के मोबाइल फोन अचानक बंद हो गए। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्र की सुरक्षा और पुलिस-आर्मी के सहयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है। यदि जांच में कोई अनसुलझी घटना या अवैध गतिविधि सामने आती है, तो यह जनता के बीच असुरक्षा बढ़ा सकती है और क्षेत्रीय शांति पर असर डाल सकती है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।