राजनीति

जम्मू-कश्मीर: उमर सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
जम्मू-कश्मीर: उमर सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन

सितंबर 02, नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर की नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर के लाल चौक में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता क्लॉक टावर के पास जुटे और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। इस दौरान ‘उमर तेरी सरकार में अंधेरा ही अंधेरा है’ जैसे नारे लगाए गए।

बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान मुफ्त बिजली, रोजगार और राशन समेत कई वादे किए गए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार इन वादों को पूरा करने के बजाय राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे को प्राथमिकता दे रही है।

बीजेपी ने उमर सरकार पर राज्य का दर्जा बहाली के मुद्दे पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया और चुनावी वादों को पूरा करने की मांग की। फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।