राजनीति

जमुई घटना पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - ' अगर सच कहूं तो...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जमुई घटना पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - ' अगर सच कहूं तो...'

बिहार की जमुई घटना पर ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'बिहार का वीडियो दिल दहला देने वाला है.

चौंकाने वाला है और सच कहूं तो इससे मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है.'

बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिन लोगों ने मॉरल पुलिसिंग के नाम पर कानून अपने हाथ में लिया, उन्हें पुलिस को जवाबदेह ठहराना होगा.

कोई भी समाज ऐसी भीड़ को यह तय करने की इजाजत नहीं दे सकता, कि किसे सम्मान मिलना चाहिए, किसे आजादी मिलना चाहिए या किसे सजा मिलनी चाहिए. उन छोटे बच्चों से मुझे खेद है.

इसके अलावा ममता बनर्जी ने माफी मांगते हुए कहा, मुझे खेद है. मैं आपसे माफी मांगती हूं. क्योंकि कहीं न कहीं, एक देश के तौर पर हम आपको निराश करने में कामयाब रहे. हम आपकी सुरक्षा नहीं कर पाए.

आपने अपने आसपास के बड़ों, संस्थाओं और समाज पर जो भरोसा किया था, हम उस पर खरे नहीं उतरे.

The video from Bihar is gut-wrenching. Shocking.

And honestly, it makes me very, very angry.

Those who took the law into their own hands in the name of moral policing must be held accountable by the police and the law.

No society can allow mobs to decide who deserves dignity,

Mamata Banerjee (@MamataOfficial) September 21, 2026

ममता बनर्जी ने कहा, एक राजनीतिक पाखंड भी है. इसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते.

बीजेपी नेता उन राज्यों में न्याय की मांग करते हैं, जहां वह सत्ता में नहीं होते हैं. लेकिन जहां वे सत्ता में हैं, वहां वे अन्याय का जरिया बन जाते हैं.

क्या है पूरा मामला जमुई में नाबालिग छात्र और छात्रा घूमने के लिए गए थे. तभी लौटते वक्त कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया, और उनके साथ बदसलूकी की.

इस दौरान लड़की का यौन उत्पीड़न किया. साथ ही उनका वीड

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।