अपराध

जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने के उपकरण बरामद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने के उपकरण बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां संचालित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से दो जिंदा कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए।

21 अक्टूबर , जमुई (जमुई, बिहार) : जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो जिंदा कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं।

इस संबंध में जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि सिकंदरा थाना पुलिस चोरी के एक मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान युवक से मिली जानकारी और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव के जंगली इलाके में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां संचालित मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से दो जिंदा कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वे अपने द्वारा बनाए गए हथियारों की आपूर्ति मुंगेर समेत कई जिलों में करते थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और हथियार निर्माण तथा उनकी आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।