खेल

जमुई सदर अस्पताल में दो महिलाओं की मौत पर हंगामा, जांच कमेटी गठित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जमुई सदर अस्पताल में दो महिलाओं की मौत पर हंगामा, जांच कमेटी गठित

Marking : Lead All

जमुई सदर अस्पताल में दो महिलाओं की मौत पर हंगामा, जांच कमेटी गठित

मंत्री ने अस्पताल के उपाधीक्षक थनीष कुमार को जमकर फटकार लगाई और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

04 अक्टूबर , जमुई (जमुई, बिहार) : जमुई सदर अस्पताल में कुछ घंटों के अंतराल में जच्चा-बच्चा समेत दो महिलाओं की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह सदर अस्पताल पहुंचीं।

मंत्री ने अस्पताल के उपाधीक्षक थनीष कुमार को जमकर फटकार लगाई और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद मंत्री उपाधीक्षक के साथ सीधे जिलाधिकारी के आवास पहुंचीं और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मृत महिलाओं के परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे और चिकित्सकीय लापरवाही के कारण दोनों महिलाओं की मौत हुई। परिजनों ने संबंधित डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, जिलाधिकारी नवीन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। डीडीसी शिप्रा विजय चौधरी की अध्यक्षता में गठित कमेटी को 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन की जांच रिपोर्ट के बाद ही घटना में हुई कथित लापरवाही और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इस स्टोरी फोल्डर में :

विडिओ

Caption :मंत्री ने अस्पताल के उपाधीक्षक थनीष कुमार को जमकर फटकार लगाई और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।