राजनीति

'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मॉक पार्लियामेंट में ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया. खरगे ने इस दौरान 6 बड़े आरोप लगाए.

इनमें चुनाव चुराने की साजिश, 13.2 करोड़ वोटर्स के नाम डिलीट करना.

संसद की निगरानी या जानकारी के बिना फॉर्म-6 में बदलाव, इसीआईनेट के जरिए मतदाता सूचियों पर कब्जा करना, अन्य चुनाव आयुक्तों को प्रक्रिया से दूर रखना, मोदी और शाह के इशारे पर काम करने जैसे आरोप शामिल हैं.

उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल और इंदिरा गांधी को याद करते हुए की.

इस दौरान खरगे ने प्रस्ताव रखते हुए, इलेक्शन कमीशन, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मौजूदा केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना भी साधा.

उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने वोट का अधिकार दिया, लेकिन आरएसएस ऐसा नहीं चाहती थी.

𝐑𝐞𝐬𝐨𝐥𝐮𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐅𝐨𝐫 𝐓𝐡𝐞 𝐏𝐮𝐛𝐥𝐢𝐜 𝐈𝐦𝐩𝐞𝐚𝐜𝐡𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐎𝐟 𝐌𝐫. 𝐆𝐲𝐚𝐧𝐞𝐬𝐡 𝐊𝐮𝐦𝐚𝐫, 𝐂𝐡𝐢𝐞𝐟 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐂𝐨𝐦𝐦𝐢𝐬𝐬𝐢𝐨𝐧𝐞𝐫 𝐎𝐟 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚. 𝐓𝐇𝐄 𝐒𝐈𝐗 𝐂𝐇𝐀𝐑𝐆𝐄𝐒 𝐀𝐆𝐀𝐈𝐍𝐒𝐓 𝐇𝐈𝐌 👇 1️⃣ Conspired to Steal Elections 2️⃣ Deleted 13.2 Crore Voters 3️⃣ Rewrote Form 6 Without Parliamentary Oversight or Knowledge 4️⃣ Seized the Electoral Rolls Through ECINET 5️⃣ Shut Out the Other Two Commissioners 6️⃣ Acted at the Behest of Modi and Shah : Congress President Shri @kharge at the Public Impeachment of CEC Gyanesh Kumar

Congress (@INCIndia) October 31, 2026

खरगे ने कहा कि वोट के अधिकार को ही हम बचा रहे हैं. नहीं कब के मर जाते या गुलाम ही रह जाते.

आरएसएस ने आपत्ति जताई थी. कहा था कि मत दो आप पछताएंगे. मैं बताऊंगा पंडित नेहरू ने क्या कहा था?

साथ ही खरगे ने मांग की है कि जल्द से जल्द ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए. 60 प्रतिशत जनता का प्रतिनिधित्व

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।