जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष का संदेश लेकर पहुंची बाइक रैली, स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री ने किया स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, 3 अक्टूबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत “जन सेवा से राष्ट्र सेवा के पच्चीस वर्ष” का संदेश लेकर निकली वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा की बाइक रैली मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पहुंची। जिले के घुटरीटोला गांव में प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस रैली का स्वागत किया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को स्वच्छता किट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
प्रभारी एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर की 25वीं वर्षगांठ की बाइक यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पहुंची है। जिले की जनता द्वारा यात्रा का आत्मीय स्वागत गौरव का विषय है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
विकसित भारत के निर्माण में किसान, युवा, महिला और गांवों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल, रोजगार, नवाचार और सामाजिक सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा-जनसेवा से राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करता है अभियान
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनसेवा से राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर की 25वीं वर्षगांठ की बाइक यात्रा सेवा, समर्पण और सहभागिता का संदेश लेकर जिले में पहुंची है। उन्होंने बाइकर्स का स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार का प्रयास अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं की समान भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति सहयोग का आह्वान किया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा की बाइक रैली के बारे में है, जो ‘जन सेवा से राष्ट्र सेवा के पच्चीस वर्ष’ के संदेश के साथ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पहुँची। यह रैली सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें कृषि और स्वास्थ्य मंत्री दोनों ने रैली का स्वागत किया, जिससे सरकार की प्रतिबद्धता और जनता के साथ संवाद को बल मिला। इस पहल से किसानों और स्वास्थ्य सेवाओं में सुध