राज्य

जनगणना-2027 जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज़

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जनगणना-2027 जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज़

प्रदेश में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

24 अक्तूबर 2026, अल्मोड़ा: प्रदेश में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अल्मोड़ा में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। 21 से 23 अक्टूबर तक चले इस प्रशिक्षण में जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 40 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया।

ये ट्रेनर्स तहसील व चार्ज स्तर पर जाकर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का काम किया जायेंगा। जिले में इस कार्य के लिए 1,223 प्रगणक तथा 221 सुपरवाइजर तैनात किए जाएंगे। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर व अपर सांख्यिकीय अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में 40 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया।

(

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।