राज्य

जनगणना कार्यों की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जनगणना कार्यों की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

जौनपुर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में जनगणना कार्यों की तैयारियों के संबंध में कल महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी चार्ज अधिकारियों को आगामी द्वितीय चरण के जनगणना कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।जिलाधिकारी ने जनगणना प्रशिक्षण को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने, पर्याप्त संख्या में कार्मिकों का चयन सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से महिला प्रशिक्षुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।बैठक में उपनिदेशक अजय कुमार द्वारा स्व-गणना (Self Enumeration) से संबंधित रणनीति एवं तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।