राजनीति

जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर भाजपा झारखंड ने गठित की प्रदेश स्तरीय समिति

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर भाजपा झारखंड ने गठित की प्रदेश स्तरीय समिति

15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा, भाजपा झारखंड ने गठित की प्रदेश स्तरीय समिति, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई पूर्व मुख्यमंत्री समिति में शामिल।

Short Headline: जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर भाजपा झारखंड ने गठित की प्रदेश स्तरीय समिति

03 नवंबर, रांची: भाजपा झारखंड ने आगामी जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों के सफल आयोजन और बेहतर समन्वय के लिए प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर गठित इस समिति में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन, मधु कोड़ा और नीलकंठ सिंह मुंडा को संरक्षक बनाया गया है।

वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव को समिति का संयोजक और मनोज सिंह तथा सुनील सोरेन को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में 11 अन्य नेताओं सन्नी टोप्पो, शिवशंकर उरांव, रामकुमार पाहन, रोशनी खलखो, अनीता मुर्मू, भूषण पाट पिंगुवा, संजय सरदार, हरकृष्णा सिंह खेरवार, अशोक बड़ाईक, कोचे मुंडा, श्री बबलू भगत को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

भाजपा के अनुसार समिति जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और वीर महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के साथ कार्यक्रमों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।