जनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, जनजातीय विकास मंत्री विजय शाह, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गरिमामय आयोजन के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनजातीय नायक टंट्या मामा की स्मृति और सम्मान में उनके नाम पर खरगोन में विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। टंट्या मामा तत्कालीन समाज में बेहद लोकप्रिय थे। उन्हें जनजातीय समाज में मसीहा के रूप में देखा जाता था। अंग्रेजों द्वारा उन्हें जबलपुर में 4 दिसम्बर 1889 को फांसी दे दी गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय समाज के आराध्य भगवान बिरसा मुंडा की जयंती गत 15 नवम्बर को राज्य में मनाई गई। अंग्रेजों के विरूद्ध जनजातीय नायकों द्वारा किए गए संघर्ष और बलिदान के लिए राष्ट्रवासी कृतज्ञ हैं। वीडियो कान्फ्रेंस में सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में बताया गया है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम केंद्रीय और राज्य स्तर के प्रमुख मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से चर्चा के रूप में होगा। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि टंट्या मामा को जनजातीय समुदाय के लिए प्रेरणा स्रोत माना जाता है और उनका बलिदान राष्ट्रीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस पहल से छात्रों में राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक समावेशिता की भावन