जनजातीय सम्मेलन 'संवाद’ के दौरान 251 नगाड़ों की थाप से गूंज उठा जमशेदपुर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जमशेदपुर में जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का आगाज़, 19 नवंबर तक चलेगा पांच दिवसीय सम्मेलन, 15 राज्यों के 34 जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि शामिल, जनजातीय कला और हस्तशिल्प का प्रदर्शन, 251 नगाड़ों की सामूहिक प्रस्तुति ने मोहा मन।
Short Headline: जनजातीय सम्मेलन 'संवाद’ के दौरान 251 नगाड़ों की थाप से गूंज उठा जमशेदपुर
संवाद सम्मेलन, जमशेदपुर, राजेश
जमशेदपुर में जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का आगाज़
19 नवंबर तक चलेगा पांच दिवसीय सम्मेलन 15 राज्यों के 34 जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि शामिल
जनजातीय कला और हस्तशिल्प का प्रदर्शन 251 नगाड़ों की सामूहिक प्रस्तुति ने मोहा मन
एंकर भगवान बिरसा मुंडा और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से जनजातीय सम्मेलन संवाद की शुरुआत हुई। 19 नवंबर तक चलने वाले पांच दिवसीय आयोजन में देशभर के आदिवासी समुदायों की कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान का संगम देखने को मिल रही है। 251 नगाड़ों की सामूहिक प्रस्तुति ने इस सम्मेलन को आकर्षक बना दिया।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. जमशेदपुर के गोपाल मैदान में जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख आयोजन संवाद का उद्घाटन टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने किया। पांच दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में देशभर के आदिवासी समुदायों को अपनी सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और हुनर को साझा करने का मंच मिला है।
बाइट- टीवी नरेंद्रन, सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील
वीओ 02. ‘जोहार हाट’ में 15 राज्यों के 34 जनजातीय समुदायों की 40 पारंपरिक कलाओं और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी लगी है। वहीं, 17 राज्यों के 29 जनजातीय समुदायों के पारंपरिक चिकित्सक अपनी उपचार पद्धतियों और अनुभवों को साझा कर रहे हैं। पारंपरिक खानपान भी आयोजन का खास आकर्षण है, जहां 14 राज्यों के 24 जनजातीय समुदायों के 100 से अधिक व्यंजनों का स्वाद लोगों को मिल रहा है।
बाइट- टीवी नरेंद्रन, सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील
वीओ 03. गोपाल मैदान में आयोजित इस सम्मेलन में 251 नगाड़ों की सामूहिक प्रस्तुति के साथ ‘कलर्स ऑफ झारखंड’ और विभिन्न जनजातीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरभ रॉय ने कहा कि संवाद जनजातीय समुदायों की संस्कृति, ज्ञान और अनुभवों को सम्मान देने के साथ उनकी विरासत को नए अवसरों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
बाइट- सौरभ रॉय, सीईओ, टाटा स्टील फाउंडेशन
अंतिम वीओ संवाद के आगामी दिनों में कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक चिकित्सा, खानपान, संगीत और नृत्य से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संवाद के जरिए जनजातीय विरासत को पहचान देने और देशभर के आदिवासी समुदायों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने का बेहतरीन प्रयास किया गया है।
जमशेदपुर से राजेश लाल दास की रिपोर्ट।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
जमशेदपुर में आयोजित ‘संवाद’ नामक जनजातीय सम्मेलन 15 राज्यों के 34 समुदायों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाता है, जहाँ वे अपनी सांस्कृतिक धरोहर और हस्तशिल्प का प्रदर्शन करते हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 251 नगाड़ों की सामूहिक थाप है, जिसने स्थल को गूँज से भर दिया। यह सम्मेलन जनजातीय संस्कृतियों के संरक्षण और जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उनकी परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलती है। आम जनता के लिए इसका असर है कि वे विविध जनजातीय कला और रीति-रिवाजों को करीब से देख और सीख