व्यापार

जनपद बलरामपुर- बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत बलरामपुर नगर की विद्युत व्यवस्था हो रही सुदृढ़, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर एवं एबी केबल से बढ़ेगी आपूर्ति क्षमता

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश

जनपद बलरामपुर- जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में बिजनेस प्लान 2026-27 के अंतर्गत लगातार विद्युत सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में बलरामपुर टाउन पावर हाउस से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर एवं एबी केबल से जुड़े कार्य प्रगति पर हैं।

बलरामपुर टाउन पावर हाउस के अंतर्गत वीटीएम मोड़ के पास स्थापित 250 केवीए ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त एबी केबल लगाने का कार्य कराया जा रहा है। अतिरिक्त एबी केबल लगाए जाने से संबंधित क्षेत्र में विद्युत वितरण नेटवर्क की क्षमता बेहतर होगी तथा ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं तक विद्युत आपूर्ति को और अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने में सहायता मिलेगी।

इसी प्रकार एमपीपी स्कूल के पास 100 केवीए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर पर एबी केबल लगाने का कार्य भी प्रगति पर है। अतिरिक्त ट्रांसफार्मर को वितरण नेटवर्क से प्रभावी रूप से जोड़ने के लिए एबी केबल का कार्य कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र में विद्युत भार के बेहतर प्रबंधन के साथ मौजूदा विद्युत तंत्र पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

बिजनेस प्लान 2026-27 के अंतर्गत कराए जा रहे इन कार्यों का प्रमुख उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में बढ़ती विद्युत मांग के अनुरूप वितरण तंत्र की क्षमता बढ़ाना, विद्युत भार का संतुलित वितरण सुनिश्चित करना तथा उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। एबी केबल के प्रयोग से खुले विद्युत तारों की तुलना में वितरण व्यवस्था अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित होती है।

साथ ही लाइन संबंधी व्यवधान एवं तकनीकी हानियों को कम करने और विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने में भी सहायता मिलती है। विद्युत विभाग द्वारा बिजनेस प्लान के तहत आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना, एबी केबलिंग तथा विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

इन कार्यों के पूर्ण होने से बलरामपुर नगर के संबंधित क्षेत्रों में विद्युत अवसंरचना मजबूत होगी और उपभोक्ताओं को अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। बिजनेस प्लान के तहत विद्युत ढांचे में हो रहा यह चरणबद्ध सुधार बलरामपुर नगर की बढ़ती विद्युत जरूरतों के अनुरूप भविष्य के लिए मजबूत वितरण नेटवर्क तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

हिन्दी संवाद न्यूज से रिपोर्टर वी.

संघर्ष बलरामपुर।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।