अपराध

जनसंवाद का असर: रात ढाई बजे सूचना पर पुलिस की दबिश, जुए के फड़ से 3.30 लाख रुपये बरामद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026 👁️ 5 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
जनसंवाद का असर: रात ढाई बजे सूचना पर पुलिस की दबिश, जुए के फड़ से 3.30 लाख रुपये बरामद

भोपाल। शहर में आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे जनसंवाद अभियान के बीच भोपाल पुलिस को जुए के फड़ की सूचना मिली। रात करीब ढाई बजे मिली सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लोगों को हिरासत में लिया। मौके से 3 लाख 30 हजार रुपये नकद, 22 मोबाइल फोन और छह दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार जब्त मशरूके की कुल कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है।

पुलिस के मुताबिक, भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार के निर्देश पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी लगातार थानों के क्षेत्रों में जाकर लोगों से जनसंवाद कर रहे हैं। आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। इसी क्रम में रात करीब ढाई बजे एसीपी कोतवाली संतोष पटेल को सूचना मिली कि पुराना कबाड़खाना क्षेत्र में महावीर के घर के पास जुए का फड़ संचालित हो रहा है।

सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम, कोतवाली और श्यामला हिल्स थाने की संयुक्त टीम ने कायस्थपुरा क्षेत्र में बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार मौके पर 24 लोग जुआ खेलते मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली गई।

कार्रवाई के दौरान ताश के पत्ते, 22 मोबाइल फोन, छह दोपहिया वाहन और 3 लाख 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने जुआ खेलने में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में से 14 का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। इनमें छह आरोपी ऐसे बताए गए हैं, जिनके खिलाफ तीन या उससे अधिक अपराध पहले से दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया मोहम्मद फरहान रायसेन जिले के देवरी क्षेत्र का 2,500 रुपये का इनामी बदमाश बताया गया है। पुलिस के अनुसार उसे रायसेन पुलिस को सौंपा जाएगा।

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपियों में महावीर सोनी, सचिन मालवी, गुफरान अली, साहब खान, मोहम्मद अमजद, मोहम्मद शकील, शहाबुद्दीन, गीता प्रसाद, बाबर खान, नदीम खान, शावर खान, गौरव चौकसे, ओवैस खान, मोहम्मद आजम, हामिद खान, अजब सिंह, इलियास, मोहम्मद इमरान, अशोक कुमार, नरेश साहू, अतीक अहमद, मोहम्मद अनस, सैयद आदिम और मोहम्मद फरहान शामिल बताए गए हैं।

कार्रवाई में कोतवाली थाने से एएसआई राकेश गुर्जर, प्रधान आरक्षक कन्हैयालाल, श्यामला हिल्स से एएसआई आरएस कुश्त यार, हनुमानगंज से एएसआई मुश्ताक बख्श, प्रधान आरक्षक राम कृपाल मीना, आरक्षक पुष्पेंद्र मीना सहित पुलिस कंट्रोल रूम के पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोपाल में चल रहे जनसंवाद अभियान के दौरान पुलिस को जुए के फड़ की सूचना मिली, जिससे 24 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और 3.3 लाख रुपये नकद, 22 मोबाइल फोन तथा छह दोपहिया वाहन जब्त किए गए। यह घटना दिखाती है कि जनसंवाद के माध्यम से अपराध की जड़ को कैसे उधेड़ा जा सकता है। ऐसी कार्रवाई से न केवल अपराधियों को सजा मिलती है, बल्कि आम जनता को यह आश्वासन भी मिलता है कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय है। इससे लोगों में अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज में शांति व विश्वास की भावना मजबूत होती है।

🎙️ जनता का संदेश का मत

रात की गहराई में भी न्याय की रोशनी अडिग रहती है। जब जुए के फड़ की सूचना मिली, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर 24 लोगों को हिरासत में लिया और 3.3 लाख रुपये तथा अन्य संपत्ति जब्त की। यह दिखाता है कि समाज के हर कोने में जागरूकता और त्वरित प्रतिक्रिया से अपराध को रोका जा सकता है। हमें भी अपने पड़ोस, परिवार और कार्यस्थल पर सतर्क रहकर, सहयोग और रिपोर्टिंग के माध्यम से अपराध के बीज को जड़ से उखाड़ना चाहिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।