जनसुनवाई में उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने सुनीं जनसमस्याएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने आज पावन शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर लखनऊ में अपने आवास पर प्रातः आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं, अपेक्षाओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए अधिकारियों से वार्ता की।
उन्होंने निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का समाधान शीघ्र, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है और जनसमस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनना और उनका उचित समाधान सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने जनसुनवाई में आए नागरिकों के प्रति आत्मीयता व्यक्त करते हुए उनका अभिवादन किया तथा पावन नवरात्रि के अवसर पर सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।उन्होंने कहा कि सबकी सेवा, सबका सम्मान ही हमारा ध्येय है।
इसी भावना के साथ प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान एवं जनकल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।