जनता से जुड़कर काम करने पर मिलता है ऐसा शानदार परिणाम: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कोटा, 29 सितंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने संकल्प पत्र के 78 प्रतिशत वादों को पौने तीन वर्ष में ही पूरा कर लिया है। जनता से किए गए संकल्पों को हमने समय से धरातल पर उतारा है, जिसके सकारात्मक परिणाम निकाय चुनाव में देखने को मिले हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को कोटा में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कोटा की सभी नगर निकायों में भाजपा की जीत के लिए महापौर, उपमहापौर, पार्षदों और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को जीत पर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देशभर में 10 बड़े अंतरराज्यीय जल समझौतें हुए हैं, जिनमें से 4 समझौतों से राजस्थान लाभांवित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1 लाख करोड़ रुपये की लागत से रामजल सेतु परियोजना पर कार्य हो रहा है, जिसमें करीब 41 हजार करोड़ रुपये के कार्य प्रगतिरत हैं। इसी प्रकार यमुना जल समझौता, नर्मदा जल समझौता और किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना से प्रदेश की बड़ी आबादी को पानी मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
मुख्यमंत्री के कोटा आगमन पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
इस बीच मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जमीन आकर काम करना चाहिए। सम्मान समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, महापौर अनुसुईया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी आदि मौजूद रहें। इसके बाद
इसके बाद मुख्यमंत्री झालावाड़ के कोलाना पहुंचें और स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी शिरकत की। मुख्यमंत्री का अजमेर के किशनगढ़ पहुंचने का भी कार्यक्रम हैं। यहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे।