अपराध

जंगल में चल रही थी कच्ची महुआ शराब भट्टी:सेलुआ-बेलगांव में नाले के पास छिपाकर रखा 4 क्विंटल लहान, पुलिस ने नष्ट किया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जंगल में चल रही थी कच्ची महुआ शराब भट्टी:सेलुआ-बेलगांव में नाले के पास छिपाकर रखा 4 क्विंटल लहान, पुलिस ने नष्ट किया

सिवनी शहर से लगे डूंडासिवनी थाना क्षेत्र में जंगल के अंदर कच्ची महुआ शराब बनाने के ठिकाने पर सोमवार शाम पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश दी। सेलुआ और बेलगांव के बीच जंगल में नाले के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा करीब 4 क्विंटल महुआ लहान मिला। टीम ने लहान और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

मुखबिर की सूचना पर जंगल में पहुंची टीम डूंडासिवनी थाना प्रभारी चैनसिंह उइके के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 5 बजे सूचना मिली थी कि सेलुआ और बेलगांव के बीच जंगल में कच्ची महुआ शराब तैयार की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने वन विभाग से संपर्क कर संयुक्त टीम बनाई और बताए गए स्थान पर पहुंचकर तलाशी शुरू की।

ड्रम और डिब्बों में छिपाकर रखा था लहान जंगल में नाले के आसपास झाड़ियों की तलाशी लेने पर अलग-अलग ड्रम और डिब्बों में महुआ लहान छिपाकर रखा मिला। मौके से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले मटके, गंजे और अन्य सामग्री भी मिली। 4 क्विंटल लहान किया नष्ट पुलिस के अनुसार मौके से बरामद करीब 4 क्विंटल महुआ लहान को नष्ट कर दिया गया।

शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी मौके पर ही नष्ट की गई। शराब बनाने वालों की तलाश जारी कार्रवाई के दौरान शराब बनाने वाले लोग मौके पर नहीं मिले। थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस अब पता लगा रही है कि जंगल में लहान किसने रखा था और तैयार शराब की बिक्री कहां की जाती थी। पुलिस-वन विभाग की टीम रही शामिल कार्रवाई में डूंडासिवनी थाना प्रभारी निरीक्षक चैनसिंह उइके सहित पुलिस स्टाफ और वन विभाग की टीम शामिल रही।

पुलिस के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

कच्ची महुआ शराब का निर्माण न केवल स्वास्थ्य को खतरा पहुँचाता है, बल्कि समाज के नैतिक मूल्यों को भी क्षीण करता है। यदि कोई आर्थिक या पारिवारिक कठिनाई से जूझ रहा हो, तो कानूनी मार्ग, सामाजिक सहायता या परामर्श सेवाओं का सहारा लें। कानून और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि समाज के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है। हमें मिलकर जागरूकता फैलानी चाहिए और सुरक्षित, स्वस्थ विकल्पों को बढ़ावा देना चाहिए।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।