राज्य

जन्माष्टमी से लेकर अब तक करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई मणिमहेश डल झील में आस्था की डुबकी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जन्माष्टमी से लेकर अब तक करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई मणिमहेश डल झील में आस्था की डुबकी

अगस्त 07, चंबा (हिमाचल प्रदेश): चंबा जिला में चल रही विश्व विख्यात मणिमहेश यात्रा के दौरान श्री कृष्ण जन्माष्टमी से लेकर अब तक करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने मणिमहेश डल झील में आस्था की डुबकी लगाई, वहीं इस यात्रा पर लगातार यात्रियों के आने का क्रम जारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जहां जगह-जगह लंगर, अस्थाई आवास व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है वहीं रास्तों की भी मरम्मत की गई है ताकि किसी तरह की परेशानी इस दौरान श्रद्धालुओं को ना हो।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यह अपील की है कि भविष्य में भी मौसम की पूर्ण जानकारी लेने के पश्चात ही यात्रा पर निकलें ताकि बारिश के दौरान उन्हें किसी तरह की दिक्कतों का सामना उन्हें न करना पड़े।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मणिमहेश यात्रा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में विश्व प्रसिद्ध धार्मिक कार्यक्रम है, जिसमें भक्तगण श्री कृष्ण की जन्माष्टमी से शुरू होकर मणिमहेश डल झील में आस्था की डुबकी लगाते हैं। यह कार्यक्रम हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। इस वर्ष लगभग 15 हजार लोग इस पवित्र डुबकी में भाग लेकर अपनी भक्ति प्रकट कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान और भी मजबूत हो रही है। ऐसे बड़े पैमाने पर धार्मिक कार्यक्रम से स्थानीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि, पर्यटन के अवसर और समाज में एकजुटता क

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।