व्यापार

जन्माष्टमी पर शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा? ट्रेडिंग पर आया बड़ा अपडेट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जन्माष्टमी पर शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा? ट्रेडिंग पर आया बड़ा अपडेट

कल यानी 4 सितंबर 2026 को देशभर में जन्माष्टमी की धूम रहने वाली है. हर कोई कृष्ण जन्म के उत्सव को मनाने के लिए भक्ति में लीन दिखेगा. कई सरकारी दफ्तरों की इस दिन छुट्टी रहती है.

हालांकि प्राइवेट ऑफिस में ये छुट्टी ऑप्शन के तौर पर होती है या कहीं पर होती भी नहीं है.

इसी बीच कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि इस दिन शेयर बाजार खुलेगा या नहीं? आइये जानते हैं.

जन्माष्टमी पर खुलेगा शेयर बाजार?

ये सवा खासतौर से उन लोगों के मन में है जो लगातार ट्रेडिंग करते हैं. तो इस सवाल का जवाब हम आपको देते हैं. जी हां!

जन्माष्टमी के दिन यानी 4 सितंबर 2026 को शेयर बाजार खुला रहेगा और आम दिनों की तरह ही ट्रेडिंग भी होगी.

ये भी पढ़ें: बड़े ब्रांड्स के नाम पर बड़ा धोखा, एक्सपायरी बदल कर चिपकाए जा रहे फर्जी लेबल्स

आम दिनों की तरह ही होगी ट्रेडिंग

शुक्रवार को जन्माष्टमी के मौके पर BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और NSE यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, उसी तरह से काम करेंगे जैसे हर रोज करते हैं.

इसके अलावा MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज भी पूरी तरह से वर्किंग रहने वाला है.

ऐसे में शेयर बाजार पर ट्रेडिंग करने वालों को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके लिए ये दिन भी हर रोज की तरह ही आम होने वाला है. तो ट्रेडिंग करने वाले भगवान की भक्ति में लीन होकर आराम से निवेश कर सकते हैं.

सितंबर में कब बंद रहेगा शेयर बाजार?

सितंबर के महीने में अब शेयर बाजार 14 तारीख को बंद रहने वाला है.स्टॉक मार्केट के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी है, ऐसे में इस दिन शेयर बाजार पूरी तरह से बंद रहने वाला है.

इसके अलावा भी आने वाली कुछ महीनों में शेयर बाजार के बंद होने की सूचनाएं भी इस कैलेंडर में हैं.

ये भी पढ़ें: <a hre

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।