अपराध

जंतर-मंतर हिंसा जांच समिति ने लॉन्च किया पोर्टल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
जंतर-मंतर हिंसा जांच समिति ने लॉन्च किया पोर्टल

अक्टूबर 18, नई दिल्ली: जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर हुई हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति (HPEC)ने एक पोर्टल लॉन्च किया है। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई में दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति यानी एचपीईसी का गठन किया था।

पुलिसकर्मी समेत सभी प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए ये पोर्टल लॉन्च किया गया है। ये समिति सुप्रीम कोर्ट के इस वर्ष 18 अगस्त और 10 सितंबर के आदेश में बताए गए सभी मुद्दों की जांच कर रही है। पैलेट गन के उपयोग, लक्षित हिंसा और महिला प्रदर्शनकारियों के उत्पीड़न, इसके साथ ही दोनों पक्षों की ओर से की गई हिंसा और संपत्ति की क्षति से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जा रही है।

पोर्टल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि संवेदनशील गवाहों को पूरी सुरक्षा मिल सके और यदि प्रभावित व्यक्ति चाहें, तो उनकी पहचान को गोपनीय और गुप्त भी रखा जा सके। प्रभावित व्यक्तियों से अपील की गई है कि वे इस पोर्टल पर जाएं और अपनी शिकायतें अपलोड करें। ईमेल और एचपीईसी (HPEC) के कार्यालय जाकर भी शिकायत जमा कराई जा सकती है।

फाइल फोटो- सुप्रीम कोर्ट

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।