Jantar Mantar Protest LIVE: पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया, विपक्ष के मार्च को रोका
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को इंडिया गठबंधन के सांसदों को लंच पर आमंत्रित किया है.
उन्होंने दोपहर करीब 1:30 बजे जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में सांसदों को बुलाया है. इस दौरान चुनाव आयोग के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा हुई.
सूत्रों के मुताबिक विपक्ष के ये सांसद रेस्टोरेंट से चुनाव आयोग तक मार्च कर सकते हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी यहां मौजूद हैं. इंडिया गठबंधन के इस लंच से समाजवादी पार्टी के नेता नहीं पहुंचे.
विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसदों के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले बुधवार को पूरी लुटियंस दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और नई दिल्ली जिले के कई हिस्से किले में तब्दील कर दिए गए.
नई दिल्ली क्षेत्र और उसके आसपास के कई स्थानों पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं.
दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और सीआईएसएफ सहित अन्य बलों के कर्मियों की भारी तैनाती की गई है.
विपक्षी सांसदों ने कथित वोट चोरी के मुद्दे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर बुधवार को जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया.
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान बिना अनुमति आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश करने के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है.
लुटियंस दिल्ली में प्रमुख सरकारी इमारतों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं.
प्रदर्शनकारियों की आवाजाही को नियंत्रित करने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए बैरिकेड का उपयोग किया जा रहा है.विपक्षी नेताओं ने कहा कि वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे.
📡 स्रोत: ABP Live