खेल

जापान: मनसुख मंडाविया ने OCA के महानिदेशक से की मुलाकात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जापान: मनसुख मंडाविया ने OCA के महानिदेशक से की मुलाकात

सितंबर 19, नई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने जापान में आयोजित 20वें एशियाई खेलों के दौरान ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के महानिदेशक और वर्ल्ड एक्वाटिक्स के अध्यक्ष कैप्टन हुसैन अल-मुसल्लम से मुलाकात की।

मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस दौरान भारत के राष्ट्रीय खेल महासंघों और उनसे जुड़े एशियाई महासंघों के बीच सहयोग मजबूत करने पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि बैठक में भारत में जल खेलों को और विकसित करने के तरीकों पर भी बात हुई।

मनसुख मंडाविया के मुताबिक, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने विभिन्न एशियाई स्तर की चैंपियनशिप की मेजबानी करने की भारत की इच्छा का स्वागत किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।