'जरा सांस तो लेने दो...' ट्रोलर्स पर आगबबूला हुईं जैस्मीन भसीन, जमकर निकाली भड़ास
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो अक्सर एक्ट्रेस के चेहरे में बदलाव को देखने के बाद दावा करते हैं कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है.
अब इन दावों पर एक्ट्रेस ने खुलकर बात रखी है और स्पष्ट किया कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा नहीं लिया है.
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर करते हुए ट्रोलर्स की खिंचाई की.
जैस्मीन भसीन ने ट्रोलर्स से कहा- शांत हो जाओ
जैस्मीन भसीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ट्रोलर्स को शांत रहने के लिए कहा है.
एक्ट्रेस ने लिखा, 'हर बार मेरा चेहरा थोड़ा अलग नजर आता है तो कहा जाता है कि मैंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है. फ्रेंड्स, शांत हो जाओ.
मैं सफर में रहती हूं, अलग-अलग मेकअप आर्टिस्ट के साथ वर्क करती हूं, कई बार पूरी नींद भी नहीं ले पाती हूं, थक जाती हूं और कई बार मेरे साइनस में सूजन आ जाती है. अब मेरा वजन भी बढ़ चुका है.'
प्लास्टिक सर्जरी के लिए भी तो टाइम चाहिए
आगे एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरा फेस कोई पक्का इंस्टाग्राम फिल्टर नहीं है.
कभी चेहरे पर सूजन होती है तो कभी पूरा उतरा हुआ लगता है. कभी तो मेकअप भी अपनी जान बचाने के लिए स्ट्रगल करता है.
बात प्लास्टिक सर्जरी की है तो प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए लिए भी तो वक्त चाहिए.'
'जरा सांस तो लेने दो...'
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मेरा चेहरा अलग-अलग दिन पर अलग-अलग नजर आ सकता है.
मैं हड्डियों, खून और मांसपेशियों से बनी हूं. सच में मैं अपने चेहरे से प्यार करती हूं. खुश रहने के लिए डेली परफेक्ट दिखने की जरूरत नहीं है. कृपया करके इस इंसान को जरा सांस तो लेने दो.'
जैस्मीन भसीन के बारे में
<p style="
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
जैस्मीन भसीन, एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री, ने अपने चेहरे में बदलाव के बाद प्लास्टिक सर्जरी का दावा करने वाले ट्रोलर्स पर कड़क जवाब दिया। इस विषय में वह स्पष्ट करती हैं कि उन्होंने किसी भी सर्जरी का सहारा नहीं लिया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सेलिब्रिटी इमेज और सोशल मीडिया पर फैली गलत सूचनाओं पर प्रकाश डालती है। इससे आम जनता को यह सिखने को मिलता है कि सार्वजनिक व्यक्तियों के बारे में अटकलें लगाना गलत हो सकता है और इससे व्यक्तिगत गोपनीयता व मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।