जर्नलिज्म के साथ-साथ हर प्रोफेशन में होने चाहिए एथिक्स: एडीसी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मीडिया में सेंसेशनलाइजेशन को लेकर सभी को निभानी चाहिए अपनी जिम्मेदारी
नवंबर 16, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब भवन नाहन में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारिता की बदलती भूमिका और उसकी जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। इस वर्ष की थीम “पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी” के तहत पत्रकारों ने अपने विचार साझा किए।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रेस क्लब भवन नाहन में कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में पीजी कॉलेज नाहन के जर्नलिज्म के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों और पत्रकारों के बीच संवाद हुआ, जिसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और पेशे की जिम्मेदारियों को लेकर विचार साझा किए गए।
कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद एडीसी सिरमौर एकता काप्टा ने कहा कि एथिक्स केवल पत्रकारिता ही नहीं, बल्कि हर प्रोफेशन के लिए जरूरी हैं। उन्होंने मीडिया में बढ़ते सेंसेशनलाइजेशन के बीच सभी को अपनी जिम्मेदारी समझने और उसका ईमानदारी से निर्वहन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि तथ्यों के आधार पर समाज को सही जानकारी देना भी है।
ऐसे में पत्रकारों को खबरों की विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह विषय पत्रकारिता और अन्य सभी पेशों में एथिक्स (नैतिकता) के महत्व पर प्रकाश डालता है, खासकर मीडिया में सनसनीखेज रिपोर्टिंग के संदर्भ में। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर इस मुद्दे पर चर्चा कर, पत्रकारों को जिम्मेदारी और पेशेवर आचरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इससे आम जनता पर असर पड़ेगा क्योंकि सटीक और संतुलित समाचार से लोगों का निर्णय सही दिशा में होगा, गलत सूचना और अतिरंजना से बचाव होगा, तथा समाज में विश्वास और समझ बढ़ेगी।