खेल

जसप्रीत बुमराह ने उगली आग, वैभव सूर्यवंशी का हुआ कड़ा इम्तिहान; टीम इंडिया तैयार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जसप्रीत बुमराह ने उगली आग, वैभव सूर्यवंशी का हुआ कड़ा इम्तिहान; टीम इंडिया तैयार

टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ी और राहत की खबर दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम से निकलकर सामने आई है.

जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं और नेट्स में उन्होंने जिस अंदाज में गेंदबाजी की, उसे देखकर साफ लगा कि बुमराह अब पूरी लय में लौट चुके हैं. 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया पसीना बहा रही है.

आज यानी शुक्रवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन था और इस सेशन में सबसे ज्यादा नजरें जसप्रीत बुमराह पर थीं. इसकी वजह भी साफ है.

इंग्लैंड दौरे पर बुमराह इंजर्ड हो गए थे. इसके बाद उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस और ट्रेनिंग पर काम किया.

वहां से क्लियरेंस मिलने के बाद बुमराह टीम इंडिया के साथ जुड़े और दिल्ली में उनका ये पहला नेट सेशन था. पहले ही नेट सेशन में बुमराह ने बता दिया कि वो किस तैयारी के साथ लौटे हैं.

बुमराह ने पूरे रन-अप के साथ फुल थ्रॉटल गेंदबाजी की.

उनकी गेंदों में पेस भी नजर आया, धार भी नजर आई और सबसे खास बात- वो बल्लेबाजों को लगातार परेशान करते दिखाई दिए.

चाहे श्रेयस अय्यर हों, संजू सैमसन हों या फिर युवा वैभव सूर्यवंशी, बुमराह ने किसी को आसानी से बल्लेबाजी नहीं करने दी.

लेकिन इस पूरे प्रैक्टिस सेशन का सबसे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी के बीच.

वैभव सूर्यवंशी जब दूसरे गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे तो काफी सहज दिखाई दे रहे थे.

शिवम दुबे हों या अर्शदीप सिंह, वैभव ने उनके खिलाफ खुलकर अपने शॉट्स खेलने की कोशिश की. लेकिन जैसे ही सामने जसप्रीत बुमराह आए, कहानी थोड़ी बदल गई.

बुमराह ने युवा वैभव का बाकायदा टेस्ट लिया. कभी अपनी लाइन-लेंथ से उन्हें परेशान किया तो कभी अपनी यॉर्कर से उनकी परीक्षा ली.

बुमराह के खिलाफ वैभव उतने सहज नजर नहीं आए, जितने वो बाकी गेंदबाजों के सामने दिखाई दे रहे थे. यही इस नेट सेशन की सबसे दिलचस्प तस्वीर भी थी.

एक तरफ टीम इंडिया के सबसे अनुभवी और खतरनाक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दूसरी तरफ युवा वैभव सूर्यवंशी.

<p style="t

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।