विदेश

जशपुर के 5 आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जशपुर के 5 आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

जशपुर, 21 नवंबर 2026

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। चुने गए युवाओं को बेंगलुरु में अगले महीने से अमेरिकी संस्था द्वारा रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन युवाओं ने पिछले वर्ष ट्राइबल हिमालयन एक्सपीडिशन के दौरान हिमाचल प्रदेश की पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में पांच हजार तीन सौ चालीस मीटर ऊंचे जगत्सुख-वन शिखर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।

प्रशिक्षण के लिए चयनित युवाओं में तेजल भगत, रुसनाथ भगत, सचिन कुजूर, प्रतीक नायक और रवि सिंह शामिल हैं। इन युवाओं को दिसंबर माह में बेंगलुरु में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में रॉक क्लाइंबिंग की आधुनिक तकनीकों, सुरक्षा मानकों और पेशेवर गाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण भारत के प्रमुख रॉक क्लाइंबिंग आयोजनों में शामिल त्व्डच् के साथ आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद चार युवाओं को च्ब्ळप् लेवल-1 तथा एक युवा को उन्नत लेवल-2 प्रमाणन मिलने की उम्मीद है।

इस पहल की सफलता के साथ जशपुर मध्य भारत का पहला ऐसा पर्यटन स्थल बनने की दिशा में अग्रसर है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित रॉक क्लाइंबिंग गाइडों की समर्पित टीम उपलब्ध होगी। इससे जिले में साहसिक पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर विकसित होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गाइड प्रमाणन की सुविधा उपलब्ध होने के साथ जशपुर यह उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है कि दूरदर्शी प्रशासन और समुदाय की भागीदारी से किस तरह भारत को वैश्विक स्तर पर एक भरोसेमंद साहसिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों की प्राकृतिक संपदा, स्थानीय प्रतिभाओं और पर्यटन की संभावनाओं को आजीविका के स्थायी अवसरों से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है। जशपुर के युवाओं का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए चयन इसी दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

जशपुर के पाँच आदिवासी युवाओं को बेंगलुरु स्थित अमेरिकी संस्था से रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण मिलने वाला है। यह कार्यक्रम उन्हें पर्वतारोहण के पेशेवर कौशल सिखाएगा। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्रीय प्रतिभा को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाती है और आदिवासी समुदाय को नई रोजगार संभावनाएँ खोलती है। इसके अलावा, यह साहसिक पर्यटन और पर्वतारोहण उद्योग में विविधता बढ़ाता है। जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा: युवाओं के लिए प्रेरणा, क्षेत्रीय पर्यटन में वृद्धि और सामाजिक समावेशन को प

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।