जस्टिस संजय के. अग्रवाल होंगे राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर, 1 सितंबर। जस्टिस संजय के. अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे फिलहाल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीश हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस संजय के. अग्रवाल के राजस्थान हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए सिफारिश की है। इसके साथ ही कॉलिजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश भी की है। गौरतलब है कि अभी राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का प्रभार जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के पास हैं।
फोटो: जस्टिस संजय के. अग्रवाल