‘जौनपुर महोत्सव’ ग्यारह नवंबर से
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
10 नवम्बर 2026, टिहरी गढ़वाल: जौनपुर की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक विरासत और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के लिए 11 नवंबर से तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर आयोजन समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लोगों को आयोजन में शामिल होने का न्योता देने के लिए समिति के सदस्य गांव-गांव पहुंच रहे हैं।
12 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महोत्सव में प्रस्तावित आगमन को लेकर आयोजन समिति और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है।
महोत्सव में क्षेत्र के लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा क्षेत्रीय कलाकारों और प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
आयोजन के दौरान कृषि, उद्यान, महिला स्वयं सहायता समूहों, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य जौनपुर की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक विरासत को संरक्षित करते हुए नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। महोत्सव को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
जौनपुर महोत्सव एक तीन दिवसीय लोक संस्कृति उत्सव है, जो 11 नवंबर से आयोजित होगा। यह कार्यक्रम जौनपुर की समृद्ध लोक परंपरा, पारंपरिक विरासत और स्थानीय कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्रीय संस्कृति के संरक्षण और प्रचार को बढ़ावा देती है तथा पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि का संकेत देती है। आम जनता के लिए इसका असर सकारात्मक है: स्थानीय कलाकारों को पहचान मिलेगी, ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, और शहर में पर्यटन के माध्यम से आय बढ़ेगी।