राज्य

Jaunpur News: आंगनवाड़ी केन्द्रों पर हुई हेल्दी बेबी प्रतियोगिता

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Jaunpur News: आंगनवाड़ी केन्द्रों पर हुई हेल्दी बेबी प्रतियोगिता

पुरस्कार में लंच बॉक्स, बैग, वाटर बाटल, पेंसिल, किताब दिया गया जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम किये जा रहे है जिसमें जनपद के 2217 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर हेल्दी बेबी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कुल 27110 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें प्रत्येक केंद्र पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले अर्थात कुल 6651 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार में बच्चों को लंच बॉक्स, बैग, वाटर बाटल, पेंसिल, किताब आदि का वितरण किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पोर्टल से प्रमाण पत्र जारी होने के उपरान्त वितरण किया जायेगा। उक्त अभियान का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना, स्वस्थ एवं सुपोषित बच्चों का प्रोत्साहित करना रहा।

प्रतियोगिता में आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं शारीरिक विकास से सम्बन्धित विभिन्न मानकों के आधार पर बच्चों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही बच्चों की माताओं को भी सम्मानित कर उन्हे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एव पोषण के लिये आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी।

इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा माताओं को बच्चों के संतुलित एवं पौष्टिक आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, साफ-सफाई तथा बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी गयी। माताओं को बच्चों के दैनिक खान-पान में स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने एवं बच्चों की नियमित देखभाल के लिये प्रेरित किया गया।

साथ ही बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुये हाथ धोने की आदत, स्वच्छ पेयजल का उपयोग, साफ कपडे़, स्वच्छ भोजन एवं आस—पास के वातावरण की स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान माताओं को बच्चों के वजन एवं लम्बाई की नियमित निगरानी कराने तथा बच्चे की वृद्धि में किसी प्रकार की कमी अथवा असामान्यता दिखायी देने पर समय से स्वास्थ्य सेवाओं से सम्पर्क करने के लिये जागरूक किया गया।

अन्त में उपस्थित माताओं एवं अभिभावकों से अपील की गयी कि वे बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनायें तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं का अधिकत म लाभ उठायें।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।