अपराध

जौनपुर में यातायात माह में पुलिस ने छात्रों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जौनपुर में  यातायात माह में पुलिस ने छात्रों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम

जौनपुर में यातायात माह नवंबर 2026 के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बयालसी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी और सड़क पर चलते समय सावधानी बरतने की अपील की गई।कार्यक्रम में छात्रों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति से वाहन चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने के बारे में बताया गया।

पुलिस ने समझाया कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। छात्रों से अपील की गई कि वे खुद यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।वहीं, यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान भी चलाया। इस दौरान वाहनों पर लगी काली फिल्म की जांच की गई।

अभियान के तहत कुल 965 वाहनों का चालान किया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 वाहनों को सीज किया गया।पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।