जावा सागर में 240 यात्रियों वाला जहाज रहस्यमय तरीके से गायब, बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Indonesia Ship Missing: इंडोनेशिया में रविवार को एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है.
जावा सागर में 240 यात्रियों को ले जा रहा एक बड़ा यात्री जहाज अचानक रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया है.
इंडोनेशियाई अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह जहाज पूर्वी जावा के सुरबाया शहर से बोर्नियो द्वीप स्थित दक्षिण कालीमंतन की ओर बढ़ रहा था. इसी दौरान बीच समुद्र में इसका संपर्क अचानक टूट गया.
घटना के सामने आते ही स्थानीय प्रशासन और नौसेना के बीच हड़कंप मच गया है.
आनन-फानन में बचाव दलों को अलर्ट किया गया और जावा सागर में बड़े पैमाने पर तलाशी और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है.
तकनीकी खराबी और खराब मौसम बना वजह दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन स्थित 'सर्च एंड रेस्क्यू' दफ्तर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 'वर्गो ट्रांसपोर्ट 8' नाम के इस पोत में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण इसकी संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई.
पोत के ऑपरेटर का कहना है कि समुद्र में अचानक मौसम बेहद खराब हो गया था, जिसके तुरंत बाद जहाज से कोई संपर्क नहीं हो सका.
बंजारमासिन बचाव एजेंसी के ऑपरेशंस चीफ अरियांतो अर्दी ने बताया कि स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए त्रिशक्ति में तुरंत एक ऑपरेशंस पोस्ट स्थापित किया गया है, जहां से पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026 Live Updates: PM मोदी ने किया ग्लोबल लीडर्स का स्वागत, भारत मंडपम पहुंचे मलेशिया-वियतनाम-फिलीपींस के नेता बंजारमासिन तट से 148 किलोमीटर दूर मिली थी आखिरी लोकेशन शुरुआती जानकारी के अनुसार, लापता होने से पहले जहाज की आखिरी लोकेशन बंजारमासिन के तट से लगभग 148 किलोमीटर दूर जावा सागर में दर्ज की गई थी.
रेस्क्यू टीमों को फौरन उसी संभावित क्षेत्र की ओर रवाना कर दिया गया है.
राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासन की पहली प्राथमिकता जहाज की सही लोकेशन का पता लगाकर उसमें सवार 240 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है.
तटरक्षक बल और बचाव दल समुद्र की लहरों के बीच दिन-रात लापता पोत की तलाश में जुटे हुए हैं.
ये भी पढे़ं: दिनभर सम्मेलन में रहे व्यस्त, फिर BRICS शाही दावत से क्यों दूर रहे शी जिनपिंग? सामने आई वजह
📡 स्रोत: NewsData.io