जवाहर कला केंद्र में ‘दुख से आनंद की ओर’ पुस्तक का विमोचन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर के जवाहर कला केंद्र में अय्यूब खान लिखित पुस्तक ‘दुख से आनंद की ओर’ का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पुस्तक को युवाओं के लिए उपयोगी बताते हुए ध्यान और आत्मचिंतन के महत्व पर प्रकाश डाला।
जयपुर, 2 अक्टूबर। जवाहर कला केंद्र स्थित कॉफी हाउस में शुक्रवार को श्री अय्यूब खान लिखित पुस्तक ‘दुख से आनंद की ओर’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगगुरु ढाकाराम ने की। इस अवसर पर राजस्थली लॉ इंस्टीट्यूट के निदेशक एमके सिंह, जेपी बुनकर (आरएएस सेवानिवृत्त), मां ज्योति भाटिया, एडवोकेट राधेश्याम सेठी, एडवोकेट राकेश सांवरिया, माधोसिंह, महेश टेपन, डीके जैन, नरेंद्र बना, स्वामी ओम शांति सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पुस्तक के लेखक एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) अय्यूब खान ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि युवा अवस्था में उन्होंने ओशो के विचारों और साहित्य का अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि इन विचारों से उनके जीवन में आए बदलाव और अनुभवों को पुस्तक में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने ध्यान और आत्मचिंतन के माध्यम से व्यक्ति के भीतर विवेक जागरण और जीवन। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे योगगुरु ढाकाराम ने कहा कि पुस्तक युवाओं को जीवन में सकारात्मकता और आनंद की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन की बात कही।
पुस्तक का प्रकाशन डायमंड बुक्स द्वारा किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे योगगुरु ढाकाराम ने कहा कि पुस्तक युवाओं को जीवन में सकारात्मकता और आनंद की दिशा में प्रेरित करने में उपयोगी हो सकती है।
कार्यक्रम का आयोजन ओशो लाइब्रेरी की ओर से किया गया। इस दौरान स्वामी ओम शांति ने ओशो निर्देशित विपश्यना ध्यान प्रयोग करवाए। इसके बाद संगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। स्वामी ओम शांति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया।