खेल

जय बजरंग बली क्लब बना कबड्डी चैंपियन

लेखक: AIR Lucknow अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जय बजरंग बली क्लब बना कबड्डी चैंपियन

चित्रकूट में खेल दिवस के मौके पर चित्रकूट के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमों ने हिस्सा लिया।फाइनल मुकाबले में जय बजरंग बली स्पोर्ट्स क्लब कर्वी ने 18-13 से सरदार खाँ स्पोर्ट्स क्लब सीतापुर को हराकर खिताब जीत लिया।समापन समारोह में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल और अन्य पिछड़ा वर्ग अधिकारी रजनीश पाण्डेय ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी अरविन्द कुमार सोनकर समेत खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे।

A
AIR Lucknow

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।