जय इंद्रु नाग मंदिर भेड़ा का मेला 17 सितंबर को, बच्चों के लिए पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन, भंडारे की भी रहेगी व्यवस्था
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगस्त 07, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): जय इंद्रु नाग मंदिर भेड़ा का वार्षिक मेला 17 सितंबर को श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया जा चुका है। समिति प्रधान नीरज व्यास ने बताया कि मेले के दौरान बच्चों को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र की परंपरा के अनुसार 11 सितंबर को डायन मास के अवसर पर आराध्य देवता को युद्ध के लिए ले जाया जाएगा। इस दौरान होने वाले पारंपरिक आयोजन में देवता अथवा दैत्य की जीत के संकेतों के बारे में गुर बताए जाते हैं। इसी परंपरा से जुड़ा खेलपात्र कार्यक्रम भी 17 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
नीरज व्यास ने कहा कि आज के तनावपूर्ण और आधुनिक दौर में बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत से जोड़ना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से मेले में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे। मेले में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने और पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहयोग देने का आह्वान किया। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन पुरुषोत्तम सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।