राज्य

जयपुर में NEET PG परीक्षा के दौरान हंगामा, पेपर कैंसिल:सेंटर पर बार-बार बंद हुए कंप्यूटर, छात्र बोले- 2 घंटे में 10 बार पेपर रुका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जयपुर में NEET PG परीक्षा के दौरान हंगामा, पेपर कैंसिल:सेंटर पर बार-बार बंद हुए कंप्यूटर, छात्र बोले- 2 घंटे में 10 बार पेपर रुका

जयपुर में रविवार सुबह NEET PG-2026 परीक्षा के सीतापुरा स्थित ION सेंटर पर हंगामा हो गया। परीक्षा देने पहुंचे डॉक्टरों और छात्रों ने आरोप लगाया कि कंप्यूटर बार-बार बंद हुए, जिससे परीक्षा प्रभावित हुई। उनका आरोप है कि दो घंटे में 10 बार एग्जाम बाधित हुआ। इस दौरान सेंटर पर कोई अधिकारी नजर नहीं आया।

छात्रों ने परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पेपर लीक होने की आशंका भी जताई। मामले की जांच कर परीक्षा रद्द कराने की मांग की है। परीक्षा खत्म होने के बाद सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थियों ने सेंटर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देख इस सेंटर की परीक्षा कैंसिल कर दी गई है।

9 बजे की परीक्षा 10 बजे शुरू होने का आरोप छात्रों के अनुसार, परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन इसे करीब 10 बजे शुरू किया गया। कंप्यूटर 6 से 7 बार बंद हुए। कुछ कंप्यूटर्स पर दोबारा स्क्रीन शुरू होने के बाद 3 से 4 सवाल दिखाई दिए। जबकि कुछ छात्रों के सिस्टम पर 5 से 6 सवाल आने के बाद फिर कंप्यूटर बंद हो गए।

छात्रों का आरोप है कि सेंटर के स्टाफ ने न तो तकनीकी खराबी का कारण बताया और न ही किसी अन्य अथॉरिटी की ओर से स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी दी गई। FIR की धमकी देने का आरोप विरोध कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया- पुलिस से मामले की शिकायत की तो विरोध प्रदर्शन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

छात्रों का दावा है कि उनसे कहा गया कि यदि वे बाहर प्रदर्शन जारी रखते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। पेपर लीक का शक जताया, जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग विरोध कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान बार-बार सिस्टम बंद होने और अलग-अलग कंप्यूटरों पर सवाल दिखाई देने के बाद उन्हें परीक्षा की गोपनीयता को लेकर भी संदेह है।

छात्रों का कहना है कि अगर प्रश्नों की सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चूक हुई है तो उसी प्रश्नपत्र के साथ दोबारा परीक्षा कराने का औचित्य नहीं है। छात्रों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि परीक्षा की गोपनीयता या निष्पक्षता से समझौता होने की पुष्टि होती है तो परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से आयोजित किया जाए।

परीक्षा देने पहुंची छात्रा गुंजन ने परीक्षा आयोजन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा- NEET PG जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए मोटी

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

NEET PG परीक्षा के दौरान जयपुर के ION सेंटर में कंप्यूटर बार-बार बंद होने से 10 बार परीक्षा बाधित हुई, जिससे डॉक्टरों और छात्रों ने परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। यह विषय राष्ट्रीय स्तर पर मानक चिकित्सा परीक्षा की विश्वसनीयता और तकनीकी समर्थन पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि NEET PG भारतीय चिकित्सा क्षेत्र का प्रमुख प्रवेश द्वार है, और किसी भी व्यवधान से लाखों उम्मीदवारों के कैरियर पर असर पड़ सकता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि चिकित्सा शिक्षा में पारदर्शिता और तकनीकी इन्फ्रा

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।