अपराध

जयपुर में पिस्तौल दिखाकर 42 लाख रुपए लूटे:एटीएम से रुपए निकालने आए थे बैंककर्मी, दो बदमाश छीन ले गए बैग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
जयपुर में पिस्तौल दिखाकर 42 लाख रुपए लूटे:एटीएम से रुपए निकालने आए थे बैंककर्मी, दो बदमाश छीन ले गए बैग

जयपुर में एक एटीएम पर 42 लाख रुपए लूट लिए गए। एटीएम बूथ में मगी मशीन से बैंककर्मी रुपए निकालने आए थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश पिस्तौल दिखाकर रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। रामनगरिया थाना पुलिस ने लूट की सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बाइक सवार लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस वारदातस्थल पर लगे CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया- लूट की वारदात अक्षयपात्र चौराहे के पास बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर हुई। बैंक के तीन कर्मचारी बूथ में लगी एटीएम मशीन से रुपए निकालने आए थे। सुबह करीब 10:42 बजे बैग में 42 लाख रुपए भरकर निकल रहे थे। इसी दौरान पावर बाइक पर हेलमेट लगाकर कुछ दूरी पर खड़े दो बदमाश तेजी से आए।

बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर बैंक कर्मचारियों को डराया। हथियार के दम पर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैंक कर्मचारियों से धक्का-मुक्की कर दोनों बदमाश बाइक पर बैठकर तेजी से फरार हो गए। लूट की सूचना पर रामनगरिया थाना ने शहरभर में बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवाई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पीड़ित बैंक कर्मचारियों से लूट के बारे में जानकारी जुटाई।

पुलिस की ओर से एटीएम बूथ व वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ लुटेरों की तलाश कर रही है। रेकी कर वारदात को अंजाम पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया है। लूट करने वाले बदमाशों के बैंक कर्मचारियों के एटीएम से रुपए निकालकर ले जाने के बारे में जानकारी थी।

रेकी के बाद बदमाशों ने निकाय चुनाव गणना और गणेश चुर्तथी पर्व का समय सही समझकर वारदात को अंजाम दिया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

जयपुर में 42 लाख रुपए की लूट ने दिखाया कि हिंसा कभी समाधान नहीं देती। अपराध की जगह कानून के रास्ते अपनाने से न्याय मिलता है। हमें सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए, लेकिन साथ ही शांति और संयम को प्राथमिकता देनी चाहिए। पीड़ितों के प्रति संवेदना जताते हुए, समाज को एकजुट होकर अपराध रोकने के उपाय अपनाने की प्रेरणा देनी चाहिए।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।