जयपुर में 8 साल बाद नेशनल जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नेशनल जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जयपुर में आठ साल के लंबे अंतराल के बाद 23 से 29 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 22 राज्यों से लगभग 900 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें अंडर-11 से लेकर अंडर-19 तक की बालक और बालिका श्रेणियां शामिल हैं। इससे पहले यह प्रतियोगिता 2018 में हुई थी और इस बार जयपुर क्लब के कोर्ट्स का उपयोग होना क्लब के लिए गर्व की बात है।
टूर्नामेंट के मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर क्लब और मॉडर्न स्कूल में खेले जा रहे हैं, जहाँ मॉडर्न स्कूल में तीन दिन क्वालीफाइंग और 26 से 29 अक्टूबर तक मुख्य मुकाबले मेन ड्रॉ खेले जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में अनाहत सिंह, पूर्व रामविया, यूशा नफीस, अनिका दुबे, दिव्यांशी जैन, शनाया परसरामपुरिया, आमार बजाज और अभ्युदय अरोड़ा जैसे देश के शीर्ष और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त जूनियर खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर रहे हैं।
बाइट अजीत सक्सेना, अध्यक्ष, जयपुर क्लब बाइट सुरभि मिश्रा, संयोजक, टूर्नामेंट