अपराध

जयपुर के युवक ने अजमेर की होटल में खाया जहर:मृतक जूनियर टेक्नीकल असिस्टेंट; सुसाइड नोट मिला-माइग्रेन से परेशान था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जयपुर के युवक ने अजमेर की होटल में खाया जहर:मृतक जूनियर टेक्नीकल असिस्टेंट; सुसाइड नोट मिला-माइग्रेन से परेशान था

अजमेर के एक होटल में रविवार सुबह जयपुर के युवक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवक ने माइग्रेन से परेशान होकर जहर खाने की बात लिखी है। मृतक की जयपुर के गांधी नगर थाने में 9 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।

कोतवाली थाना प्रभारी रामेश्वरी देवी ने बताया कि मृतक की पहचान समीर अवल (41) पुत्र जावेद के रूप में हुई है। वह जयपुर के जगतपुरा का निवासी था। और जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, जयपुर में जूनियर टेक्नीकल असिस्टेंट के पद पर पोस्टेड था। आज सुबह हाथीभाटा स्थित काजल होटल में युवक का शव मिला। मामले में जयपुर की गांधी नगर थाना पुलिस जांच कर रही है।

2 दिन से लापता था मृतक मृतक के भाई सरफराज ने बताया-मृतक समीर 9 अक्टूबर को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। इसकी गुमशुदगी गांधी नगर थाने में दर्ज कराई और उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह सूचना मिली कि अजमेर की होटल में उसने सुसाइड कर लिया। अब आए है और समीर माइग्रेन से परेशान था और घर छोड़कर आ गया था।

उसे अजमेर के रिश्तेदारों ने यहां देखा तो तलाश कर रहे थे। सुबह मृत मिलने की सूचना मिली। किसी प्रकार का कोई शक संदेह नहीं है। मृतक शादीशुदा है और एक छह साल की बच्ची है। पत्नी को लिखा सभी का ध्यान रखना मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह माइग्रेन की वजह से परेशान है। पत्नी को लिखा है कि सभी का ध्यान रखना।

उसके माता पिता सरफराज के साथ रहते थे और वह अपनी पत्नी व बच्ची के साथ जगतपुरा में अलग रहता था। ……..

पढें ये खबर भी… अजमेर में सत्संग में जा रही महिला का पर्स छीना:बाइक सवार दो बदमाश वारदात के बाद फरार, मोबाइल और डॉक्यूमेंट्स रखे थे अजमेर के कचहरी रोड पर बाइक सवार दो बदमाश सत्संग में जा रही एक महिला का रविवार सुबह पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पर्स में मोबाइल, चश्में व कुछ जरूरी कागजात थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पूरी खबर पढें

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।