विदेश

जयशंकर ने बुल्गारिया की विदेश मंत्री से मुलाकात की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जयशंकर ने बुल्गारिया की विदेश मंत्री से मुलाकात की

नवंबर 21, नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुल्गारिया की विदेश मंत्री विक्टोरिया पेट्रोवा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि बातचीत में व्यापार, कनेक्टिविटी, निवेश, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और प्रतिभाओं की आवाजाही जैसे मुद्दे शामिल रहे।

दोनों देशों के बीच जनसंपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ने पर भी संतोष जताया गया। साथ ही भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को मजबूत करने और भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते के बाद दोनों पक्षों के कारोबारियों के बीच सक्रिय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे यानी IMEC और अन्य कनेक्टिविटी पहलों की संभावनाओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

इसके अलावा काला सागर क्षेत्र की स्थिति और यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा हुई।

फोटो- विदेश मंत्री एस. जयशंकर और बुल्गारिया की विदेश मंत्री विक्टोरिया पेट्रोवासोर्स- एक्स (Dr. S. Jaishankar)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारत और बुल्गारिया के विदेश मंत्रियों के बीच हुई मुलाकात के बारे में है, जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापार, कनेक्टिविटी, निवेश, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और प्रतिभा विनिमय पर चर्चा हुई। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आर्थिक व तकनीकी सहयोग को बढ़ाने के प्रयासों को दर्शाता है। आम जनता पर इसका असर निवेश के नए अवसरों, रोजगार के सृजन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के विस्तार के रूप में महसूस किया जा सकता है, जिससे भारतीय उद्यमियों और पेशेवरों को नई सं

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।