विदेश

जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब

सितंबर 26, नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी पत्रकार के आतंकवाद से जुड़े सवाल पर कड़ा जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी। जयशंकर ने सीधे और साफ शब्दों में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर कहा कि ''एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है। आप तो बोलो ही मत।''दरअसल, जयशंकर और लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यंती ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 'पोत परिवहन और समुद्री कर्मियों की सुरक्षा' पर बने 'ग्रुप ऑफ़ फ्रेंड्स' के बारे में संवाददाताओं को संबोधित किया।

उनके संबोधन के बाद, पाकिस्तानी पत्रकार ने खड़े होकर भारतीय विदेश मंत्री डॉ जयशंकर से चिल्लाते हुए आतंकवाद के मुद्दे पर सवाल पूछा, जिस पर जयशंकर ने करारा जवाब देकर पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद कर दी।

फोटो- विदेश मंत्री एस. जयशंकर (फाइल फोटो)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।