जेडीए में शुरू हुआ ‘सेवा सेतु अभियान-2026’
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर विकास प्राधिकरण में शहरी नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 7 से 16 अक्टूबर तक ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ चलाया जा रहा है। नागरिक सेवा केंद्र में जोनवार शिविरों के जरिए लोगों को विभिन्न सेवाएं और प्रकरणों का मौके पर समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।
जयपुर, 7 अक्टूबर। शहरी नागरिकों को सरकारी सेवाओं का त्वरित लाभ देने और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जयपुर विकास प्राधिकरण में ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ शुरू किया गया है। अभियान 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुशासन और जनसेवा की सोच के अनुरूप राज्य सरकार की ओर से यह अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के साथ जनसमस्याओं का यथासंभव त्वरित निस्तारण करना है।
अभियान के तहत जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से प्राधिकरण परिसर स्थित नागरिक सेवा केंद्र में जोनवार सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में नागरिक अपने संबंधित प्रकरण लेकर सीधे अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे।
शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सेवाओं से जुड़े मामलों के समाधान के लिए एक ही स्थान पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क की सुविधा मिलेगी। अधिकारियों की मौजूदगी में प्रकरणों की सुनवाई कर उनका मौके पर ही यथासंभव निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।
‘सेवा सेतु अभियान-2026’ का उद्देश्य न केवल नागरिकों को सेवाओं का त्वरित लाभ देना है, बल्कि शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और बेहतर बनाने की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाना है। अभियान के दौरान आमजन की भागीदारी और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
बाइट
- राजेंद्र सिंह शेखावत, उपायुक्त - जेडीए
- अनीता धाकड़, लाभार्थी
- नवीन कुमार, लाभार्थी