अपराध

'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने दबदबा बना रखा है.

इसी बीच 'दृश्यम 3' समेत 'नई नवेली' और 'प्रहार' तक का बॉक्स ऑफिस समीकरण बिगड़ गया है.

इसके साथ ही साउथ में 'जेलर 2' का मुकाबला विजय देवरकोंडा की फिल्म 'रणबाली' से रहा.

रजनीकांत की फिल्म के आगे किसी का भी सिक्का नहीं चल पाया लेकिन फिर भी विजय और रश्मिका की फिल्म ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड बना दिया है.

विजय देवरकोंडा के करियर के लिए फिल्म 'रणबाली' मील का पत्थर ओपनिंग डे पर साबित हुई है. ये उनकी पोस्ट कोविड पहले दिन चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

वहीं, रश्मिका के करियर की भी टॉप 10 ओपनर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. चलिए बताते हैं 'रणबाली' की कमाई.

'रणबाली' ने बॉक्स ऑफिस पर डे-1 कितना कमाया?

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'रणबाली' ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत खास नहीं रही.

फिल्म पहले दिन डबल डिजिट में कमाई करने में भी फेल हो गई. 'जेलर 2' के आगे ये 10 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई.

  • कोईमोई के अनुसार, 'रणबाली' का पहले दिन का नेट कलेक्शन 9.25 करोड़ रहा.

जबकि फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 10.92 करोड़ रहा.

  • इतना ही नहीं, फिल्म ने ओवरसीज में 5.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 16.67 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

यह भी पढ़ें: 'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स

'रणबाली' बनी विजय देवरकोंडा की चौथी बिगेस्ट ओपनर

कोईमोई के अनुसार, विजय देवरकोंडा की फिल्म 'रणबाली' पोस्ट कोविड उनकी चौथी बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन चुकी है. इसने पहले दिन विजय की फिल्म 'द फैमिली स्टार' की कमाई को पीछे छोड़ दिया है.

वहीं, उनकी टॉप 3 में नंबर 1 पर 'किंगडम' (17 करोड़), दूसरे नंबर पर 'लाइगर' (15.95 करोड़), 'कुशी' (1

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।