'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. इस क्राइम थ्रिलर ने दूसरे वीकेंड पर गर्दा उड़ा दिया. दूसरे संडे तो ये तमिल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रहीं.
वहीं छप्परफाड़ कमाई के साथ तमाम नए रिकॉर्ड बनाने वाली इस फिल्म से आगे भी यही सिलसिला जारी रखने की उम्मीद है.
इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं इसने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे संडे को कितना कलेक्शन किया है?
'जेलर 2' ने दूसरे संडे कितनी की कमाई?
नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित कॉलीवुड एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर 'जेलर 2'भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है.
रजनीकांत के सुपस्टारडम के दम पर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक शानदार परफॉर्म किया है.
वैले 59.70 करोड़ से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने पहले ही दिन ये तो जता ही दिया था कि ये जल्दी बॉक्स ऑफिस से हटने वाली नहीं है.
उम्मीद के मुताबिक 'जेलर 2' ताबड़तोड़ नोट छाप रही है.
पहले हफ्ते में इसने 334.35 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी और दूसरे वीकेंड पर भी इसने धमाल मचा दिया.
बता दें कि दूसरे फ्राइडे को इसका कलेक्शन 14.50 करोड़ रहा था लेकिन दूसरे शनिवार यानी 10वें दिन इसने 24.15 करोड़ कमाए और फिर दूसरे संडे यानी 11वें दिन 25.70 करोड़ कमाए.
लेकिन दूसरे मंडे फिल्म की कमाई में मंदी दर्ज की जा रही है और इसने रिलीज के बाद पहली बार सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया है.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को 9.45 करोड़ की कमाई की है.
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 12 दिनों की नेट कमाई अब 408.15 करोड़ रुपये हो गई है.
'जेलर 2' बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' की कमाई में वीकडेज में एंट्री करते ही गिरावट दर्ज जरूर की गई फिर भी इसने कमाल की कमाई की और इतिहास रचते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
दरअसल ये 2.0 की भारत में लाइफटाइम कमाई 407.05 करोड़ को मात देकर महज 12 दिनों में कॉलीवुड ( तमिल) की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
ये हैं तमिल की टॉप 5 फिल्में
जेलर 2 408.15 करोड़ (12 दिन)
2.0 407.
📡 स्रोत: ABP Live Film