अपराध

'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई

एक बार फिर से सुपरस्टार रजनीकांत का बड़े पर्दे पर क्रेज देखने को मिलेगा. रजनीकांत फिल्म 'जेलर 2' लेकर आ रहे हैं. फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.

फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. 'जेलर 2' रजनीकांत की अब तक की सबसे बड़ी थिएटर रिलीज में से एक है.

कोईमोई के मुताबिक, 'जेलर 2' ने 'कुली' के पहले दिन के शो काउंट (13,083) को भी पीछे छोड़ दिया है. 'जेलर 2' के शोज का काउंट 16,000 से ज्यादा हो गया है.

इसी के साथ इस फिल्म के साथ किसी बड़ी फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश भी नहीं है, तो इससे फिल्म को फायदा मिल रहा है. फिल्म के 55 करोड़ नेट से ज्यादा की ओपनिंग की उम्मीदें हैं.

'जेलर 2' करेगी ये ओपनिंग

ओपनिंग डे पर अकेले तमिलनाडु से फिल्म के 22-23 करोड़ नेट कमाने की उम्मीद है.

केरल और कर्नाटक से कुल मिलाकर 19-21 करोड़ नेट कलेक्शन की उम्मीद है.

वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से पहले दिन 14.15 करोड़ नेट कमाई होने की उम्मीद है. नॉर्थ इंडिया से फिल्म के लगभग 3 करोड़ नेट कमाने की उम्मीद है. कुल मिलाकर फिल्म के पहले दिन 58-62 करोड़ नेट कमाने की उम्मीदें हैं.

अगर ऐसा हुआ तो फिल्म एक्शन थ्रिलर 'बीस्ट' (49.3 करोड़) को पीछे छोड़ देगी. फिल्म कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है.

इसी के साथ अगर फिल्म 60. 25 करोड़ से ज्यादा कमाती है तो फिल्म रजनीकांत की '2.0' (60.25 करोड़) को पीछे छोड़ देगी और तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है.

इसके बाद फिल्म को मिले रिव्यूज और वर्ड-ऑफ-माउथ पर डिपेंड करेगा.

टॉप 5 कॉलीवुड ओपनर फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में 'कुली' नंबर वन पर है.

फिल्म ने 65 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे नंबर पर 'लियो' है. फिल्म ने 64.8 करोड़ कमाए. तीसरे नंबर पर '2.0' है. इस फिल्म ने 60.25 करोड़ की ओपनिंग की. चौथे नबंर पर 49.3 करोड़ के साथ 'बीस्ट' है. 'जेलर' पांचवें नंबर पर है.

फिल्म ने 48.35 करोड़ कमाए.

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।