'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इसे दर्शकों की ओर से काफी पंसद किया जा रहा है.
फिल्म रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी हुई है.
इसने अब 700 करोड़ के क्लब में भी एंट्री मार ली है, जिसके बाद इसने रजनीकांत के करियर में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है, जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड्स अपने नाम कर रही है.
इसका डंका इंडिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बज रहा है. अब ये रजनीकांत के करियर की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म बन चुकी है.
'जेलर 2' ने 700 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री
'जेलर 2' की रिलीज को 12 दिनों का वक्त हो गया है.
फिल्म ने पिछले 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अलग रिकॉर्ड सेट कर दिया है. 11वें दिन की कमाई के बाद इसकी एंट्री 700 करोड़ के क्लब में हो चुकी है.
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का 10 दिनों का नेट कलेक्शन 398.70 करोड़ हो चुका है. 12वें दिन की कमाई के बाद इसने 400 करोड़ के क्लब में भी एंट्री मार ली है.
इसके साथ ही फिल्म ने ओवरसीज में 243.50 करोड़ का बिजनेस किया. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 710.35 करोड़ हो चुका है.
यह भी पढ़ें: 'रणबाली' ने तोड़ा 'सीता रामम' का रिकॉर्ड, बनी रश्मिका मंदाना की 10वीं हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म!
'जेलर 2' 700 करोड़ कमाने वाली रजनीकांत की कोई पहली फिल्म नहीं है.
ये उनकी दूसरी फिल्म बन चुकी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इस जादुई आंकड़े को छू लिया है.
गौरतलब है कि रजनीकांत की पहली 700 करोड़ी फिल्म '2.0' है, जिसने सैकनिल्क के अनुसार, वर्ल्
📡 स्रोत: ABP Live Film