'जेलर 2' की ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर आया रजनीकांत का रिएक्शन, खुद को नहीं, इन्हें दिया क्रेडिट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर सफलता हासिल कर ली है.
दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही इस फिल्म की सफलता पर अब रजनीकांत ने भी रिएक्शन दिया है.
उनके रिएक्शन को लेकर तमिल फिल्म एक्टिव प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर जी. धनंजयन ने एक इंटरव्यू में बात की.
रजनीकांत ने फिल्म की सक्सेस का क्रेडिट खुद ना लेकर मेकर्स और म्यूजिक कंपोजर का भी जिक्र किया.
रजनीकांत ने 'जेलर 2' की सक्सेस पर क्या कहा?
जी. धनंजयन ने हाल ही में 'मीडिया सर्कल' से बात की.
इस दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म की सक्सेस को लेकर उन्होंने अभिनेता से मुलाकात की थी और कहा था कि वो उन्हें 'तमिल फिल्म एक्टिव प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन' की तरफ से आभार स्वरूप कुछ देना चाहते हैं.
इस पर एक्टर ने हैरान होते हुए कहा था, 'क्या ऐसा है?'
धनंजय ने 'थलाइवा' से अपनी मुलाकात को लेकर कहा, 'रजनीकांत सर बेहद खुश थे. लेकिन मैंने जो उस वक्त देखा उसने मुझे हैरान कर दिया.
बड़ी सफलता हासिल करने के बाद भी वो बेहद विनम्र थे.
वो इस तरह से पेश आए जैसे उन्होंने कोई बड़ी हिट ना दी हो या कुछ असाधारण ना किया हो.'
मेकर्स और म्यूजिक कंपोजर का किया जिक्र
रजनीकांत ने इस सफलता का क्रेडिट खुद नहीं लिया.
उन्होंने प्रोड्यूसर कलानिधि मारन, डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर का भी जिक्र किया. धनंजय ने आगे कहा, 'रजनीकांत सम्मान स्वीकार करने में हिचकिचा रहे थे.
वो इस सक्सेस का क्रेडिट सिर्फ खुद ही नहीं लेना चाहते थे.' हालांकि धनंजय के आग्रह के बाद रजनीकांत ने सम्मान स्वीकार कर लिया.
'जेलर 2' ने दुनियाभर में कमाए 825 करोड़ रुपये
जेलर 2 ने थिएटर्स में 15 अक्टूबर को दस्तक दी थी.
अब तक 24 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 825 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.
शनिवार को फिल्म ने भारत में 1 करोड़ का कलेक्शन किया और इस
📡 स्रोत: ABP Live Film