जेन्सेन हुआंग को निकालोगे तो मैं हायर कर लूंगा, मस्क ने दिया खुला ऑफर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एनवीडिया (Nvidia) के को-फाउंडर और सीईओ जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) इस वक्त अपने विवाहेतर संबंधों की खबरों को लेकर दुनियाभर में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं.
उनका दो महिलाओं संग अफेयर होने का खुलासा हुआ है.
इनमें से पहली महिला का नाम एलिस हुआंग है, जो सिंगापुर बेस्ड कंपनी 'मेगास्पीड' में काम कर चुकी हैं.
एलिस पर अमेरिकी एजेंसियों ने चीन के लिए जासूसी का आरोप लगाया दूसरी जिस महिला के साथ जेन्सेन का नाम जुड़ा है, वह किंबर्ली पॉवेल है. वह एनवीडिया की ही वाइस प्रेसिडेंट हैं.
वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) के मुताबिक, कंपनी के नियमों के गंभीर उल्लंघन के बाद अब एनवीडिया का बोर्ड जेन्सेन हुआंग को सीईओ पद से हटाने की तैयारी कर रहा है. इतना ही नहीं, बोर्ड ने नए सीईओ की तलाश भी शुरू कर दी है.
हुआंग के साथ खड़े हुए मस्क
संकट की इस घड़ी में एलन मस्क ने जेन्सन हुआंग की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है.
इसका खुलासा तब हुआ, जब सोशल मीडिया पर हुआंग को लेकर किए गए पोस्ट में मस्क ने उन्हें अपनी कंपनी में काम पर रखने का खुला ऑफर दे दिया.
गुरुवार को 'जीरोहेज' (ZeroHedge) नाम के एक यूजर ने जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मस्क से कहा, एलन प्लीज जेन्सेन को काम पर रख लीजिए.
इस पर जवाब देते हुए मस्क ने कहा, "यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी.'' यह पोस्ट और मस्क का जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बता दें कि एलन मस्क और जेन्सेन हुआंग के बीच बेहद गहरे व्यावसायिक संबंध हैं.
अभी कुछ ही हफ्ते पहले मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने एनवीडिया चिप्स और उपकरणों के लिए 40 अरब डॉलर की लीज डील की है. वहीं एनवीडिया ने भी मस्क की AI कंपनी xAI में निवेश किया है.
Elon please hire Jensen zerohedge (@zerohedge) November 11, 2026
हुआंग ने मानी अपनी गलती</
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
जेन्सेन हुआंग, एनवीडिया के सह-संस्थापक और सीईओ, पर विवाहेतर संबंधों की रिपोर्टें सामने आई हैं, जिससे उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक प्रतिष्ठा पर सवाल उठ रहे हैं। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हुआंग टेक उद्योग के प्रमुख नेता हैं और उनकी नीतियाँ वैश्विक एआई और GPU बाजार को प्रभावित करती हैं। यदि उनकी व्यक्तिगत समस्याएँ कंपनी की विश्वसनीयता या निवेशकों के विश्वास को प्रभावित करती हैं, तो एनवीडिया के स्टॉक पर असर पड़ सकता है और वैश्विक टेक सप्लाई चेन में अनिश्चितता पैदा हो सकती है। आम जनता के लि