जेसीआई एक्सपो उत्सव में युवा उद्यमियों को मिला मंच, शुद्ध खाद्य पदार्थ और इको फ्रेंडली उत्पाद की धूम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जेसीआई एक्सपो उत्सव में स्टार्टअप को मिला मंच, युवा उद्यमी दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश, इको फ्रेंडली वाटर बोतल समेत कई सामान उपलब्ध, सात अक्टूबर तक चलेगा जेसीआई उत्सव एक्सपो।
Short Headline: जेसीआई एक्सपो उत्सव में युवा उद्यमियों को मिला मंच, शुद्ध खाद्य पदार्थ और इको फ्रेंडली उत्पाद की धूम
ट्रेड फेयर, रांची, डीडी
जेसीआई एक्सपो उत्सव में स्टार्टअप को मिला मंच
युवा उद्यमी दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश
इको फ्रेंडली वाटर बोतल समेत कई सामान उपलब्ध
सात अक्टूबर तक चलेगा जेसीआई उत्सव एक्सपो
एंकर जेसीआई की ओर से सात अक्टूबर तक रांची के मोरहाबादी मैदान में एक्सपो उत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में स्टार्टअप के साथ युवाओं की भागीदारी भी दिख रही है। जो अपने उत्पादों के जरिए लोगों को आकर्षित कर रहे हैं और इको फ्रेंडली उत्पाद की प्रदर्शनी से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01.
रांची के मोरहाबादी मैदान में सात दिवसीय जेसीआई एक्सपो उत्सव की धूम है। बड़ी संख्या में युवा उद्यमी इको फ्रेंडली उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। युवा उद्यमी हर्षित कुमार ने बताया कि उन्होंने प्लास्टिक मुक्त भारत निर्माण की दिशा में स्टील और सिलिकॉन बेस्ड बोतल लॉन्च किया है। इसके अलावा भी कई इको फ्रेंडली उत्पाद मौजूद हैं।
बाइट- हर्षित कुमार, युवा उद्यमी
वीओ 02. वहीं, रांची के युवा उद्यमी आकिब जमाल ने लोगों को शुद्ध और पौष्टिक उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ए टू बायलोना घी, प्योर एंड अनफिल्टर्ड हनी और ड्राय फ्रूट हनी लेकर पहुंचे हैं।
बाइट- आकिब जमाल, युवा उद्यमी
वीओ 03. वहीं, जेसीआई एक्सपो उत्सव के चीफ कॉर्डिनेटर जे.सी.प्रशांत पाटुरिया ने बताया कि इस मेले में इस बार स्टार्टअप बाजार विशेष रूप से लगाया गया है। इसमें स्थानीय युवा उद्यमियों को विशेष रूप से मंच उपलब्ध कराया गया है।
बाइट- जे.सी.प्रशांत पाटुरिया, चीफ कॉर्डिनेटर, जेसीआई एक्सपो उत्सव
अंतिम वीओ सात अक्टूबर तक चलने वाले इस एक्सपो में लोगों को अलग-अलग उत्पादों और युवा उद्यमियों के नवाचार को देखने और समझने का अवसर मिल रहा है।
डीडी न्यूज़ के लिए रांची से सहयोगी विकास कुमार के साथ प्रणय प्रबोध की रिपोर्ट।