राज्य

झाबुआ- कलेक्टर डॉ. भरसट की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
झाबुआ- कलेक्टर डॉ. भरसट की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित

बैठक में कलेक्टर डॉ. भरसट ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी शुक्रवार को विकासखंड राणापुर के ग्राम अंधारवाड़ में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविर की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्वामित्व योजना अंतर्गत रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 7,566 रजिस्ट्रियां पूर्ण की गई हैं तथा जिला प्रदेश में 26वें स्थान पर है। कलेक्टर ने रजिस्ट्री कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। साथ ही शासन के निर्देशानुसार मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकों से समन्वय कर उनके पैतृक अथवा पसंद के ग्राम का चयन करने तथा 06 नवम्बर तक चयनित ग्रामों में शत-प्रतिशत स्वामित्व रजिस्ट्री पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस उपलब्धि पर ग्राम स्तर पर स्थानीय कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मिशन ममता मंदिर अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत अब तक 8 प्रमाणन पूर्ण होने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने शेष आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के NQAS प्रमाणन कार्य में गति लाने तथा ग्राम स्तर पर गठित ममता दलों की क्षमता संवर्धन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विगत शुक्रवार को 15 ग्राम पंचायतों में आयोजित जल चौपालों की समीक्षा की। उन्होंने जल चौपाल के आधार पर तैयार प्रत्येक ग्राम की प्रोफाइल के अनुसार पेयजल व्यवस्था हेतु कार्ययोजना बनाने तथा आवश्यकतानुसार ग्रामों में पानी के टैंकरों की संख्या निर्धारित कर उनका चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।