देश

झाबुआ- जिला स्तरीय युवा संगम का आयोजन 04 नवम्बर को राणापुर में

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
झाबुआ- जिला स्तरीय युवा संगम का आयोजन 04 नवम्बर को राणापुर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में मध्यप्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी नीति के अंतर्गत जिले के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा संगम का आयोजन 04 नवम्बर बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनपद पंचायत भवन, राणापुर में किया जाएगा।

युवा संगम में निजी क्षेत्र की लगभग 03 से 04 प्रतिष्ठित औद्योगिक एवं व्यावसायिक कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनके द्वारा 600 से अधिक संभावित रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से पात्र युवाओं का चयन कर रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत निर्धारित पात्रता अनुसार ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग हेतु आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई जाएगी।

युवा संगम में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे इच्छुक आवेदक भाग ले सकते हैं, जिन्होंने कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक अथवा स्नातकोत्तर की योग्यता प्राप्त की हो। आवेदकों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड तथा समग्र आईडी के साथ उपस्थित होना होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।